Surat Me Ghumne Ki Jagah : सूरत भारत के गुजरात राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में स्थित एक प्रमुख तटीय शहर है। यह तापी नदी के किनारे बसा हुआ है और अरब सागर से भी काफी नजदीक है।
सूरत, अहमदाबाद के बाद गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और डायमंड, टेक्सटाइल और फूड कल्चर के कारण पूरे देश में मशहूर है। सूरत केवल एक बिजनेस और डायमंड हब नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, इतिहास, मॉडर्न लाइफस्टाइल और नेचर का सुंदर मिश्रण है।
सूरत में घूमने के लिए हर टाइप के ट्रैवलर के लिए बीच, पार्क, लेक, मॉल, किले, मंदिर, एडवेंचर पार्क और यूनिक म्यूज़ियम जैसी कई जगहें है।
अगर आप सर्दी या गर्मी की छुट्टियों में सूरत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको बताएँगे कि सूरत कैसे पहुँचे?, वहाँ कहाँ रुकें?,
सूरत में घूमने की प्रमुख जगहें (Surat Me Ghumne Ki Jagah) कौन-कौन सी हैं, और सूरत ट्रिप पर कुल कितना खर्च आ सकता है। आपकी यात्रा को आसान और यादगार बनाने के लिए हमने यहाँ सभी जरूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप समझाई है। इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
सूरत में घूमने की जगह | Surat Me Ghumne ki Jagah
सूरत घूमने से पहले
सूरत में घूमने की जगह (Surat Tourist Places in Hindi)
डुमस बीच (Dumas Beach)
सूरत शहर से लगभग 20–21 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध डुमस बीच स्थित है। अपनी काली रेत, शांत वातावरण और रहस्यमयी सुंदरता के कारण डुमस बीच गुजरात के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है।
यहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा लोगों का दिल जीत लेता है। डुमस बीच एक ऐसी जगह है जहाँ नेचर, शांति और स्ट्रीट फूड—सब एक साथ मिलता है।
सूरत में कपल्स के लिए घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक डुमस बीच स्थानीय लोगों के बीच यह बीच अपनी रहस्यमयी कहानियों के लिए भी मशहूर है।
तितली गार्डन (Sarthana Nature Park Butterfly Garden)
रंग-बिरंगी तितलियाँ और नेचर लवर्स के लिए बेस्ट।
3. सरथाना नेचर पार्क & जू (Sarthana Nature Park & Zoo)
बच्चों और फैमिली के लिए बहुत अच्छा।
4. सुरत किला (Surat Fort)
हिस्ट्री और फोटोशूट के लिए बढ़िया प्लेस।
5. डच गार्डन (Dutch Garden)
डच गार्डन सूरत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो नानपुरा क्षेत्र में स्थित हैं। यूरोपियन स्टाइल में बना यह गार्डन अपने साफ-सुथरे लॉन, रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियों, चमकते फव्वारों और हरी-भरी घास से ढके खुले मैदानों के लिए जाना जाता है।
यह यूरोपियन स्टाइल में बना पुराना गार्डन है। डच गार्डन का असली नाम द यूरोपियन केमेट्री भी है क्योंकि यहाँ डच और ब्रिटिश अधिकारियों की पुरानी कब्रें मौजूद हैं।
अपनी ताज़ी हवा और शांत माहौल से यह गार्डन शहर की भागदौड़ से दूर एक सुकून भरी जगह प्रदान करता है। तापी नदी के किनारे स्थित होने के कारण यहाँ सुबह या शाम की सैर एक अलग ही आनंद देती है।
डच गार्डन खुलने का समय सुबह 8:00 AM से 12:00 PM बजे तक और शाम को 3:00 PM से 11:00 PM बजे तक का रहता है। यहाँ प्रवेश निशुल्क (free entry) है। शहर के बीचों-बीच होने के कारण यहाँ पहुँचना काफी आसान है। यहाँ आप आसानी से कैब, ऑटो, बस या ट्रेन की मदद से पहुँच सकते हैं।
सूरत घूमते समय साथ में क्या रखें?
सूरत की यात्रा को आरामदायक और सुगम बनाने के लिए कुछ आवश्यक चीज़ें अपने साथ रखना बेहद ज़रूरी है।
- पानी की बोतल
- सनस्क्रीन, कैप या स्कार्फ
- आरामदायक जूते या चप्पल
- थोड़ा कैश (नकद पैसा)
- पावर बैंक
- शॉपिंग बैग
- बेसिक दवाइयाँ
- आईडी प्रूफ (आधार कार्ड आदि)
- सैनिटाइज़र और टिश्यू
- हल्का स्नैक्स
- छतरी (बरसात के मौसम में)
निष्कर्ष
सूरत सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि महसूस करने का शहर है। डुमस बीच की हवा, स्ट्रीट फूड का स्वाद, और शाम की रोशनी में चमकते बाजार हर यात्री के दिल में अपनी एक अलग याद छोड़ जाते हैं।
इस आर्टिकल में हमने आपको सूरत में घूमने की जगहें (Surat Me Ghumne Ki Jagah) और सूरत यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से बताई है। उम्मीद है कि यह लेख आपकी सूरत ट्रिप को प्लान करने में मददगार साबित होगा और आपकी यात्रा को और आसान बना देगा।
यदि इस आर्टिकल से संबंधित आपका कोई सुझाव हो, तो कृपया हमें कमेंट में ज़रूर बताएं। हम आपके सुझाव के आधार पर कंटेंट को जल्द अपडेट करेंगे। अगर यह लेख आपको उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि सूरत जाने वाले अन्य यात्रियों को भी सही और उपयोगी जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़ें :
25+जूनागढ़ में घूमने की जगह, दर्शनीय स्थल, खर्चा और जाने का समय